महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 22 में गुरुवार की सुबह एक आदतन नशेड़ी युवक की मोहल्ले के लोगों ने जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सरफिरा युवक एक वृद्ध महिला के घर के अंदर घुसा और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा।
महिला की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और फिर युवक को पकड़कर उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवक को पकड़ा और मोहल्ले के लोग उसके पीछे-पीछे रैली निकालते हुए निकले।
इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। आरोपित युवक का नाम अमर साहू उर्फ गोलू बताया गया है। सिटी कोतवाली में उसके खिलाफ उपराध दर्ज कराया गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवकों में नशे की लत बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। कई तरह का नशा बहुत आसानी से मिल रहा है और इसी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
- #Elderly woman
- #tried to misbehave
- #mahasmund crime news
- #accused arrested
- #बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास
