लखनऊ सेंट्रल फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। इसमें फरहान अख्तर नजर आएंगे। हाल ही में फरहान ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किसन के साथ शूटिंग की। आपको बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी इसमें कैमियो करते दिखेंगे।
शूटिंग के दौरान फरहान अख्तर ने रवि किसन से भोजपुरी में बात भी की। आपको बता दें कि 'लखनऊ सेंट्रल' की कहानी दर्शकों के बीच जेल के पीछे की बात सभी के सामने लेकर आएगी।
इसमें फरहान अख्तर जहां एक कैदी की भूमिका निभा रहे हैं वहीं रवि किसन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो भोजपुरी गायक बनने की इच्छा रखता है। बीते कुछ दिनों से फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया।
फरहान अख्तर की पिछली फिल्म रॉकऑन 2 थी। यह म्यूजिकल फिल्म असफल रही थी। इसमें श्रद्धा कपूर ने भी गीत गाया था। साथ में नजर आए थे अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली।
आपको बता दें कि यह फिल्म 15 सितंबर 2017 को रिलीज होगी।
- #Lucknow central
- #Farhan akhtar
- #Ravi kisan
- #Entertainment news
- #लखनऊ सेंट्रल
- #मनोरंजन खबर
- #रवि किशन
- #फरहान अख्तर
