रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' गुरुवार को रिलीज हुई, दुनियाभर से हुई चार दिन की कमाई का हिसाब करें तो इसे करीब 400 करोड़ रुपए मिले चुके हैं। यह अपने आप एक रिकॉर्ड है। लाइका प्रोडक्शन ने यह अपने ट्वीट में यह दावा किया है। दक्षिण भारत में 'रोबोट' की लाइफटाइम कमाई इसने पहले दिन ही हासिल कर ली थी। 'रोबोट' ने एक दशक पहले करीब 20 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो '2.0' ने पहले दिन ही जेब में कर ली। यही हाल दुनियाभर का है, हर जगह इस पर पैसा बरस रहा है।
History in the making! 400 CRORES WORLDWIDE! Not just a blockbuster, it's a MEGA BLOCKBUSTER! 🎉🎊#2Point0MegaBlockbuster #2Point0 @rajinikanth @akshaykumar @shankarshanmugh @iamAmyJackson @arrahman pic.twitter.com/er1yxuo95N
— Lyca Productions (@LycaProductions) December 3, 2018
हिंदी इलाकों में पहले दिन इसे 19.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। बता दें कि यह छुट्टी का दिन नहीं था और इस डब्ड फिल्म की बुकिंग भी काफी देर से शुरू हुई थी। उम्मीद थी कि वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा। एेसा ही हुआ। शुक्रवार की कमाई 17.50 करोड़ रुपए रही। शनिवार को इसे 24 करोड़ रुपए हासिल हुए। संडे को कमाल हुआ और इसे 34 करोड़ रुपए मिले। चार दिन लंबा वीकेंड इसे 95 करोड़ रुपए दे गया।
बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म है। इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। एेसे में निर्माता चाह रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा रकम रिलीज से पहले ही हासिल कर ली जाए। वे फिल्म के लिए माहौल बनाने में सफल भी हुए है, खासतौर पर पिछले 10 दिन में यह खूब चर्चा में है।
इसे एए फिल्म्स ने रिलीज किया है और 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं। 17 आईमैक्स 3डी स्क्रीन्स पर भी इसे लगाया गया है। हिंदी बेल्ट में इसके कम से कम 21000 शो चल रहे हैं। अक्षय कुमार की कोई फिल्म इतने बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई है। हिंदी इलाके में ही पहले दिन की कमाई अगर 30 करोड़ रुपए होती तो अक्षय के लिए ये रिकॉर्ड होता।
अभी तक करीब 370 करोड़ की वसूली तमाम अधिकार बेच कर हो गई है। अभी पूरी वसूली नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि सिनेमाघरों से सात दिन में पूरी लागत निकल आएगी। बता दें कि इसे हिंदी इलाके में 'बाहुबली 2' से ज्यादा स्क्रीन्स मिल रही हैं।
रिलीज से पहले इस तरह वसूल हुई है 370 करोड़ की रकम
- सभी संस्करणों के सेटेलाइट राइट्स से इसे 120 करोड़ मिले हैं।
- सभी संस्करणों के डिजीटल राइट्स से 60 करोड़ मिले हैं।
- उत्तर बेल्ट के अधिकारों से करीब 80 करोड़ बतौर एडवांस हासिल हुए।
- आंघ्र प्रदेश/ तेलंगाना से अधिकारों से 70 करोड़ मिले।
- कर्नाटक में राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए।
- केरल से राइट्स के बदले 15 करोड़ रुपए हासिल हुए।
इस तरह वसूली का यह आंकड़ा 370 करोड़ रुपए होता है। सेंसर ने इसे 'यू/ए' सर्टिफिकेट से पास किया है। यह ढाई घंटे लंबी है। तमिल, तेलुगु और हिंदी में इसे रिलीज किया गया है। यह पहली भारतीय फिल्म है जो पूरी तरह से 3डी फॉर्मेट में शूट हुई है।
बता दें कि फिल्म '2.0' का बहुप्रतिक्षित ट्रेलर 3 नवंबर को लॉन्च हुआ था। इस ट्रेलर को देखना ही अपने आपमें एक अनुभव है। भव्य इवेंट में इस लॉन्च करते हुए निर्माताओं ने दावा किया कि तकनीक के मामले में यह फिल्म भारतीय सिने इतिहास में माइलस्टोन है। यह भारत की पहली फिल्म है जिसमें 4D साउंड टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है।
शंकर के निर्देशन में बनी रही रोबोट/एंथीरन का ये सीक्वल पिछले दो साल साल से चर्चा में है। फिल्म में जिस इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का वीएफएक्स इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ उसी पर करीब 75 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज़ के बाद दस भाषाओं में भी डब होगी। हिंदी 2.0 को करण जौहर और अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति) की कंपनी ने रिलीज़ किया है।
- #2point0 box office collection
- #400 CRORES WORLDWIDE
- #first Weekend collection
- #Hindi belt collection
- #Rajinikanth
- #Akshay Kumar
- #2.0
- #2.0 Day 1 Box Office Collection
- #Shankar
- #Robot
- #Amy Jackson
- #A R Rahman
- #Bollywood News
- #Entertainment Business
- #रजनीकांत
- #अक्षय कुमार
- #बॉक्स ऑफिस
