कर्क (Cancer)
01 Jan 2019-31 Jan 2019
मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाएं लाया जनवरी माह उत्तरोत्तर हितकर रहने वाला है। बाधाओं और विरोधों को साहस और बल से पीछे छोड़ने में सफल होंगे। समझौतों और कारोबारी बैठकों पर जोर रहेगा। यात्राओं की अधिकता रह सकती है। आर्थिक लेन देन में सतर्कता बरतें। उधारी से हरसंभव बचें। उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अधिक अच्छा रहेगा। मासफल सामान्य से शुभ। जब तक कोई बात पूरी तरह से स्पष्ट न हो जाए प्रतिक्रिया देने से बचें।