कर्क (Cancer)
17 Feb 2019-24 Feb 2019
भवन निर्णाण शुरु करने के लिए शुभ समय है। कार्यक्षेत्र की परिस्थतियां सुचारू रूप से चल रही हैं। अपने विवके का प्रयोग करते हुए काम की पेचीदगियों से पार पाना मुमकिन होगा। निवेश से जुड़े उभर रहे विकल्पों के लिए अनुकूल समय है। ये निवेश के विकल्प भविष्य में अच्छे लाभ दे सकते हैं। दोस्तों व रिश्तेदारों के कारण घर मे चहल पहल बनी रहेगी। माता से संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक कष्ट आपके घरेलू सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है। बिज़नेस से जुड़े अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे, कुछ कानूनी कार्रवाई इनसेजुड़ी हो सकती है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – गहरा स्लेट ग्रे
उपाय - तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।