भिंड। नईदुनिया प्रतिनिधि
शहर के वार्ड 26 सरोज नगर में बुधवार दोपहर 11.30 बजे महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की मौत के बाद मुरैना से आए मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।
बेबी (24) पत्नी सुनील खटीक निवासी सरोज नगर बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतका के मायके वालों को मुरैना सूचना की। सूचना पर परिजन शाम करीब 5 बजे तक भिंड आ पाए। परिजन ने शाम को पीएम कराने से मना कर दिया था। गुरुवार सुबह पीएम हाउस के बाहर मृतिका के पिता कमल खटीक और चाची राजकुमारी देवी ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी की शादी 2014 में की थी। शादी के बाद पति व अन्य ससुरालवाले बेटी से दहेज में 1 चार पहिया कार और 1 लाख रुपए की मांग करते थे। दहेज नहीं देने पर ससुरालवाले बेटी की मारपीट करते थे। मृतका की चाची का कहना है कि उनकी भतीजी के शरीर पर मारपीट के निशान है।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए नईदुनिया के Facebook पेज को लाइक करें