नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को 59,613 मतोंं से शिकस्त दी है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में भी भाजपा को शिकस्त देखनी पड़ी है। यहां भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने भाजपा के उपेंद्र शुक्ल को 21,881 वोटों से हरा दिया।
#Gorakhpur ByPoll: Samajwadi Party's Praveen Kumar Nishad wins by 21,881 votes pic.twitter.com/RBge3FcMYj
— ANI UP (@ANINewsUP) 14 March 2018
दूसरी तरफ बिहार की अररिया लोक सभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम 61,988 वोटों से जीत गए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को हराया। अररिया लोकसभा सीट आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम के पिता और सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं बिहार की दो विधानसभा सीटों में से जहानाबाद सीट राजद ने जीत ली है, जबकि भभुआ सीट पर भाजपा की रिंकी पांडे विजयी हुईं हैं।
#Araria Lok Sabha bypoll: RJD wins by 61988 votes. RJD got 509334 votes and BJP got 447346 votes #Bihar
— ANI (@ANI) 14 March 2018
इधर, फूलपुर लोकसभा सीट पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने बसपा सुप्रीमो मायावती की जमकर तारीफ की। नागेंद्र सिंह ने कहा कि, "बहनजी के आशीर्वाद और एक ही विचारधारा की पार्टियों के साथ आने से जीत तय हुई। बहनजी के अलावा इस जीत के लिए मैं अखिलेश यादव और फूलपुर की जनता को धन्यवाद देता हूं।"
Behenji ka bhi bahot aashirwad tha. Ek hi vichaardhara ke sabhi parties ek huyin aur humaari jeet huyi. Jeet ka shrey Akhilesh ji, Behenji Mayawati ji aur Phulpur ki janta ko deta hoon: Nagendra Singh Patel, Samajwadi Party's winning candidate. pic.twitter.com/kqjqGSvmen
— ANI UP (@ANINewsUP) 14 March 2018
Samajwadi Party's Nagendra Pratap Singh Patel wins #Phulpur Lok Sabha seat by 59,613 votes #UPByPolls pic.twitter.com/3OUm0FVwep
— ANI UP (@ANINewsUP) 14 March 2018
यूपी और बिहार की लोकसभा सीटों पर मिली जीत के चलते सपा और बसपा समर्थकों में भारी जोश है और जीत का जश्न शुरू हो चुका है।
गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। जबकि, इलाहाबाद की फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे। गोरखपुर में 43 प्रतिशत व फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे। भाजपा के लिए यह दोनों ही सीटें प्रतिष्ठा से जुड़ी थीं। मगर दोनों ही जगह उसे मुंह की खानी पड़ी।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए नईदुनिया के Facebook पेज को लाइक करें